सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज की ताइक्वांडो खिलाड़ी मान्या अग्रवाल का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चयन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा मान्या अग्रवाल का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के लिए किया गया है। मान्या, श्री सचिन अग्रवाल एवं श्रीमती आरती अग्रवाल की पुत्री हैं, जो महर्षि पुरम, गुरु का ताल के निवासी हैं। उन्होंने पंजाब के अमृतसर में आयोजित नेशनल CISCE ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

इसके पश्चात उनका चयन अंडर-19 वर्ग में सीनियर CISCE इंडियन टीम के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 26 नवंबर से रांची में आयोजित हो रही है। मान्या और उनके साथ शिक्षिका दीप्ति जादौन आज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने रवाना हो गई है

उनके चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बिपिन कुजूर, उप-प्रधानाचार्य फादर मार्शल बारला, मैनेजर फादर ग्रेसियन, विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर हरेंद्र शर्मा, यमन दरलामी, नमन सिंह एवं हिमानी यादव ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *