‘सृष्टि सेवा संकल्प सोसाइटी’ ने पंजीकरण के बाद आयोजित किया पहला सफल रक्तदान शिविर

Press Release उत्तर प्रदेश

​आगरा, 30 मई 2026: मानवता की सेवा के संकल्प के साथ हाल ही में 27 मई को पंजीकृत हुई संस्था ‘सृष्टि सेवा संकल्प सोसाइटी’ ने आज अपने सेवा कार्यों का विधिवत आगाज़ किया। संस्था के बैनर तले आज SN मेडिकल कॉलेज में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
​विशेष बात यह रही कि इस शिविर का निर्णय कल शाम मात्र 6:30 बजे लिया गया था, लेकिन संस्था के सदस्यों के सेवा भाव और समर्पण के कारण इतने कम समय में भी 10 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। गौरतलब है कि 12 अप्रैल से अब तक विकास अग्रवाल एवं टीम द्वारा कुल 4 रक्तदान शिविर लगाए जा चुके हैं, परंतु संस्था के पंजीकरण के पश्चात यह पहला आधिकारिक शिविर था। इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को विशेष ‘प्रशस्ति पत्र’ एवं ‘मोमेंटो’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
​अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मार्गदर्शक मंडल और सभी सदस्यों की मेहनत को दिया।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
​संरक्षक:  अखिलेश अग्रवाल,  मनोज नोतनानी, संजय मल्होत्रा
​महामंत्री: आशीष सिंघल
​कोषाध्यक्ष: हीना खान
​सहयोग एवं सेवा में समर्पित सदस्य:
डॉ. सुधीर गोयल, डॉ. मोहित गुप्ता, करण कांत, बॉबी कुशवाहा, लोकेश शर्मा, वरुण चोपड़ा, यश दिवाकर और प्रिया कुमारी।
​सभी ने एक स्वर में रक्तदान को महादान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *