(ब्लॉक – बिचपुरी)
आज ब्लॉक बिचपुरी में क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में KSI के मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-19 तथा ओपन वर्ग की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
🏆 प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
👉 अंडर-14 बालिका वर्ग
🥇 प्रथम – KSI
🥈 द्वितीय – AK Sports
👉 अंडर-14 बालक वर्ग
🥇 प्रथम – खिरवार 11
🥈 द्वितीय – शिवालिक पब्लिक स्कूल
👉 अंडर-19 बालिका वर्ग
🥇 प्रथम – शिवालिक पब्लिक स्कूल
🥈 द्वितीय – KSI
👉 अंडर-19 बालक वर्ग
🥇 प्रथम – भगत सिंह स्पोर्ट्स, पठौली
🥈 द्वितीय – KSI
👉 ओपन पुरुष वर्ग
🥇 प्रथम – पठौली
🥈 द्वितीय – शिवालिक पब्लिक स्कूल
🎉 सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण रही। इस अवसर पर श्री राजेश कूलश्रेष्ठ क्षेत्रीय संयोजक, डा रीनेश मित्तल प्रांत अध्यक्ष, मोहित वर्मा प्रांत सह मंत्री, राजेश कुशवाहा विभाग संयोजक,वीरेंद्र कुमार मित्तल जिला अध्यक्ष,चंद्र प्रकाश राजपूत जिला मंत्री, फ़ली राम सिंह,रुपेश अग्रवाल, वंदना दीक्षित,
कार्यक्रम संयोजक जयपाल राणा, निर्णायक रविंद्र सिंह, प्रवीण और दानवेंद्र रहे।


