अछनेरा स्टेशन पर चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय कुमार गौतम के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक – 17.09.2026 को अछनेरा स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा , अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध व अछनेरा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64620, 22308, 55333, 19666, 22987, 12195, 54356, 14853, 64621, 55331, 55332 में विशेष जाँच की गई, जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान 22 यात्रियों से रु.- 14515/- का जुर्माना वसूल किया गया ।
उपरोक्त जांच में मण्डल वाणिज्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक गुलजार मोहम्मद व अन्य टिकट जांच कर्मचारी सहित रेल सुरक्षा बल, जीआरपी स्टाफ भी मौजूद थे ।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *