70 वीं माध्यमिक विद्यालय जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अब 20 सितंबर को , बालक वर्ग का वजन 19 सितंबर को ही महर्षि परशुराम इंका पर

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क इंका,बेलनगंज की प्रधानाचार्या डॉ0 उज्जल जैन की सूचनानुसार 70 वीं माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14,17 एवं 19 वर्ष आगरा जनपदीय बालक एवं बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 20 सितंबर को श्री केदार नाथ सेकसरिया आर्य क इंका,बेलनगंज,आगरा पर प्रातः 9 बजे से किया जाएगा।

वजन:- सभी बालक खिलाड़ियों का वजन 19 सितंबर को प्रातः10 बजे से 12 बजे तक महर्षि परशुराम क इ का, यमुना किनारा,आगरा पर ही लिया जाएगा।
प्रतियोगिता वर्ल्ड ताइक्वांडो के नियमानुसार भार वर्ग के आधार पर आयोजित की जाएगी। उपरोक्त प्रतियोगिता इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा की देखरेख में आयोजित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *