“घर लौटने की राह हुई आसान: त्योहार विशेष ट्रेनों से यात्रियों को मिलेगी राहत और सुगम सफर की सौगात”

Press Release उत्तर प्रदेश

आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पावन पर्वों के अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा संचालित की जा रही त्योहार विशेष ट्रेनें (Festival Special Trains) रेल यात्रियों के लिए अत्यंत राहतकारी और वरदान सिद्ध हो रही हैं। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में सीट पाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है, ऐसे में इन विशेष गाड़ियों के संचालन से न केवल अतिरिक्त भीड़ का दबाव नियंत्रित होता है, बल्कि यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा का विकल्प भी मिलता है। अपने गृह नगरों और परिवारों से दूर रहने वाले प्रवासियों, नौकरीपेशा वर्ग तथा विद्यार्थियों के लिए ये ट्रेनें त्योहारों पर समय से घर पहुँचने का एक आसान व किफायती माध्यम बनती हैं। इसके अतिरिक्त, विविध कोच श्रेणियों (एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी) की उपलब्धता के कारण समाज के सभी वर्गों के लोग अपनी सुविधा अनुसार बजट-अनुकूल यात्रा कर पाते हैं। प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक शहरों से सीधा संपर्क स्थापित होने के कारण यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने के झंझट से मुक्ति मिलती है और उनकी समय व धन दोनों की बचत होती है, जिससे पर्व का उल्लास और अधिक आनंदमयी बन जाता है। इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है, जिसका विवरण निम्नवत है-

1.
आगामी त्योहारों पर उत्तर मध्य रेलवे का बड़ा फैसला: प्रयागराज, सूबेदारगंज से दक्षिण व उत्तर भारत के लिए चलेंगी त्योहार विशेष ट्रेनें
आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पावन त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे द्वारा प्रयागराज/सूबेदारगंज से 3 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इनमें दक्षिण भारत को सीधे जोड़ने वाली प्रयागराज – चार्लापल्ली (सिकंदराबाद) अमृत भारत सुपरफास्ट विशेष ट्रेन भी शामिल है।
1. 04121/04122 प्रयागराज-चार्लापल्ली (सिकंदराबाद)-प्रयागराज अमृत भारत सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक)-
संचालन अवधि एवं फेरे:
• 04121 (प्रयागराज से): 28 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को (कुल 10 फेरे)।
• 04122 (चार्लापल्ली से): 29 सितंबर 2026 से 01 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को (कुल 10 फेरे)।
कोच संरचना: इसमें कुल 22 अमृत भारत एलएचबी कोच लगाए जाएंगे (11 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी, 1 पैंट्री कार व 2 एसएलआर डिब्बे)।
विस्तृत समय सारणी एवं ठहराव –
गाड़ी संख्या 04121 (प्रयागराज – चार्लापल्ली अमृत भारत सुपरफास्ट विशेष ट्रेन): यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से प्रत्येक सोमवार शाम 18:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह मानिकपुर रात 20:00 बजे पहुंचकर 20:02 बजे छूटेगी, सतना रात 20:55 बजे पहुंचकर 21:00 बजे छूटेगी, जबलपुर रात 23:40 बजे पहुंचकर 23:50 बजे छूटेगी, इटारसी तड़के 03:35 बजे पहुंचकर 03:45 बजे छूटेगी (मंगलवार), बैतूल सुबह 05:28 बजे पहुंचकर 05:30 बजे छूटेगी, पांडुरना सुबह 06:48 बजे पहुंचकर 06:50 बजे छूटेगी, नागपुर सुबह 08:30 बजे पहुंचकर 08:35 बजे छूटेगी, सेवाग्राम सुबह 09:25 बजे पहुंचकर 09:27 बजे छूटेगी, चंद्रपुर दोपहर 11:55 बजे पहुंचकर 11:58 बजे छूटेगी, बल्हारशाह दोपहर 12:45 बजे पहुंचकर 12:50 बजे छूटेगी, सिरपुर कागज़नगर दोपहर 13:45 बजे पहुंचकर 13:47 बजे छूटेगी, मंचिरियाल दोपहर 14:33 बजे पहुंचकर 14:35 बजे छूटेगी, काजीपेट शाम 15:58 बजे पहुंचकर 16:00 बजे छूटेगी तथा अंत में मंगलवार शाम 18:35 बजे चार्लापल्ली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04122 (चार्लापल्ली – प्रयागराज अमृत भारत सुपरफास्ट विशेष ट्रेन): वापसी दिशा में यह ट्रेन चार्लापल्ली से प्रत्येक मंगलवार रात 21:35 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह काजीपेट रात 23:28 बजे पहुंचकर 23:30 बजे छूटेगी, मंचिरियाल रात 01:00 बजे पहुंचकर 01:02 बजे छूटेगी (बुधवार), सिरपुर कागज़नगर तड़के 01:48 बजे पहुंचकर 01:50 बजे छूटेगी, बल्हारशाह तड़के 03:10 बजे पहुंचकर 03:15 बजे छूटेगी, चंद्रपुर तड़के 03:30 बजे पहुंचकर 03:33 बजे छूटेगी, सेवाग्राम सुबह 05:08 बजे पहुंचकर 05:10 बजे छूटेगी, नागपुर सुबह 06:25 बजे पहुंचकर 06:30 बजे छूटेगी, पांडुरना सुबह 07:55 बजे पहुंचकर 07:57 बजे छूटेगी, बैतूल सुबह 09:08 बजे पहुंचकर 09:10 बजे छूटेगी, इटारसी दोपहर 12:00 बजे पहुंचकर 12:10 बजे छूटेगी, जबलपुर दोपहर 15:15 बजे पहुंचकर 15:25 बजे छूटेगी, सतना शाम 17:50 बजे पहुंचकर 17:55 बजे छूटेगी, मानिकपुर रात 20:00 बजे पहुंचकर 20:02 बजे छूटेगी तथा अंत में बुधवार रात 22:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।
2. 02275/02276 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक)-
संचालन अवधि एवं फेरे:
02275 (प्रयागराज से): 02 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को (कुल 09 फेरे)।
02276 (दनौरा से): 03 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को (कुल 09 फेरे)।
कोच संरचना: 22 आधुनिक एलएचबी कोच (1 एसी 2-टियर, 4 एसी 3-टियर, 3 एसी 3-इकोनॉमी, 7 स्लीपर, 5 सामान्य श्रेणी व 2 एसएलआर)।
समय सारणी:
गाड़ी सं. 02275: प्रयागराज से शुक्रवार रात 20:00 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर (21:05/21:07 बजे), गोविंदपुरी (22:30/22:35 बजे), इटावा (00:45/00:47 बजे,), टूंडला (02:00/02:05 बजे), अलीगढ़ (04:00/04:02 बजे), खुर्जा (05:00/05:02 बजे) होते हुए शनिवार सुबह 06:30 बजे दादरी पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 02276: दादरी से शनिवार रात 22:15 बजे प्रस्थान कर खुर्जा (22:48/22:50 बजे), अलीगढ़ (23:20/23:22 बजे), टूंडला (00:28/00:33 बजे, रविवार), इटावा (02:25/02:27 बजे), गोविंदपुरी (04:50/04:55 बजे), फतेहपुर (06:28/06:30 बजे) होते हुए रविवार सुबह 08:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
3. 04117/04118 सूबेदारगंज – दादरी – सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक)
संचालन अवधि एवं फेरे:
04117 (सूबेदारगंज से): 01 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को (कुल 09 फेरे)।
04118 (दादरी से): 02 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को (कुल 09 फेरे)।
कोच संरचना: 22 एलएचबी कोच (1 एसी फर्स्ट क्लास, 2 एसी 2-टियर, 4 एसी 3-टियर, 3 एसी 3-इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी व 2 एसएलआर/जनरेटर यान)।
समय सारणी:
गाड़ी सं. 04117: सूबेदारगंज से बृहस्पतिवार रात 20:05 बजे प्रस्थान कर फतेहपुर (21:05/21:07 बजे), गोविंदपुरी (22:30/22:35 बजे), इटावा (00:45/00:47 बजे, शुक्रवार), टूंडला (02:00/02:05 बजे), अलीगढ़ (04:00/04:02 बजे), खुर्जा (05:00/05:02 बजे) होते हुए शुक्रवार सुबह 06:30 बजे दादरी पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 04118: दादरी से शुक्रवार रात 20:10 बजे प्रस्थान कर खुर्जा (20:43/20:45 बजे), अलीगढ़ (21:15/21:17 बजे), टूंडला (22:35/22:40 बजे), इटावा (23:55/23:57 बजे), गोविंदपुरी (02:00/02:05 बजे, शनिवार), फतेहपुर (03:15/03:17 बजे) होते हुए शनिवार सुबह 05:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
2.
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा सूबेदारगंज और भगत की कोठी (जोधपुर) के बीच द्विसाप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन
आगामी त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही और गाड़ियों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा सूबेदारगंज और भगत की कोठी के मध्य द्विसाप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन (04193/04194) संचालित करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन आगामी 1 अक्टूबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 के बीच दोनों दिशाओं में कुल 18-18 फेरे लगाएगी।
यह विशेष ट्रेन न केवल त्योहारों के दौरान अपने घर लौटने वाले प्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी। राजस्थान के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण, हस्तशिल्प और मकराना के मार्बल उद्योग से जुड़े व्यापारियों को कानपुर, प्रयागराज तथा आगरा जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों से सीधा और सुलभ संपर्क मिलेगा।
इस विशेष गाड़ी में 20 आधुनिक एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं, जिनमें एसी तृतीय श्रेणी के 7 कोच, स्लीपर श्रेणी के 7 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच, 1 एसएलआर/डी तथा 1 एसएलआर कोच शामिल हैं।
समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी विशेष ट्रेन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को सूबेदारगंज से शाम 19:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह फतेहपुर रात 20:58 बजे पहुंचकर 21:00 बजे छूटेगी, गोविंदपुरी रात 22:20 बजे पहुंचकर 22:25 बजे छूटेगी, इटावा रात 00:50 बजे पहुंचकर 00:55 बजे छूटेगी, फतेहाबाद 03:10 बजे पहुंचकर 03:15 बजे छूटेगी, आगरा कैंट सुबह 04:35 बजे पहुंचकर 04:50 बजे छूटेगी, मथुरा सुबह 05:50 बजे पहुंचकर 05:55 बजे छूटेगी, अलवर सुबह 09:00 बजे पहुंचकर 09:05 बजे छूटेगी, राजगढ़ 09:33 बजे पहुंचकर 09:35 बजे छूटेगी, बांदीकुई 10:00 बजे पहुंचकर 10:02 बजे छूटेगी, दौसा 10:25 बजे पहुंचकर 10:27 बजे छूटेगी, गांधीनगर जयपुर 11:05 बजे पहुंचकर 11:08 बजे छूटेगी, जयपुर दोपहर 11:45 बजे पहुंचकर 11:55 बजे छूटेगी, फुलेरा दोपहर 12:43 बजे पहुंचकर 12:45 बजे छूटेगी, नवा सिटी 13:20 बजे पहुंचकर 13:22 बजे छूटेगी, कुचमन सिटी 13:38 बजे पहुंचकर 13:40 बजे छूटेगी, मकराना दोपहर 13:52 बजे पहुंचकर 13:54 बजे छूटेगी, डेगाना दोपहर 14:27 बजे पहुंचकर 14:30 बजे छूटेगी, मेड़ता रोड दोपहर 15:00 बजे पहुंचकर 15:05 बजे छूटेगी, गोटन दोपहर 15:23 बजे पहुंचकर 15:25 बजे छूटेगी, जोधपुर शाम 16:40 बजे पहुंचकर 16:50 बजे छूटेगी तथा 17:40 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन 2 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को भगत की कोठी से रात 20:40 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह जोधपुर रात 20:50 बजे पहुंचकर 21:00 बजे छूटेगी, गोटन रात 21:58 बजे पहुंचकर 22:00 बजे छूटेगी, मेड़ता रोड रात 22:35 बजे पहुंचकर 22:40 बजे छूटेगी, डेगाना रात 23:12 बजे पहुंचकर 23:15 बजे छूटेगी, मकराना रात 23:52 बजे पहुंचकर 23:55 बजे छूटेगी, कुचमन सिटी मध्यरात्रि 00:10 बजे पहुंचकर 00:12 बजे छूटेगी, नवा सिटी रात 00:26 बजे पहुंचकर 00:28 बजे छूटेगी, फुलेरा रात 01:20 बजे पहुंचकर 01:22 बजे छूटेगी, जयपुर 02:10 बजे पहुंचकर 02:20 बजे छूटेगी, गांधीनगर जयपुर तड़के 02:31 बजे पहुंचकर 02:34 बजे छूटेगी, दौसा तड़के 03:15 बजे पहुंचकर 03:17 बजे छूटेगी, बांदीकुई तड़के 04:25 बजे पहुंचकर 04:27 बजे छूटेगी, राजगढ़ सुबह 04:48 बजे पहुंचकर 04:50 बजे छूटेगी, अलवर सुबह 05:45 बजे पहुंचकर 05:50 बजे छूटेगी, मथुरा सुबह 08:10 बजे पहुंचकर 08:15 बजे छूटेगी, आगरा कैंट सुबह 09:00 बजे पहुंचकर 09:05 बजे छूटेगी, फतेहाबाद सुबह 10:00 बजे पहुंचकर 10:02 बजे छूटेगी, इटावा दोपहर 12:08 बजे पहुंचकर 12:10 बजे छूटेगी, गोविंदपुरी दोपहर 15:00 बजे पहुंचकर 15:05 बजे छूटेगी, फतेहपुर शाम 16:28 बजे पहुंचकर 16:30 बजे छूटेगी तथा शाम 19:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
3.
प्रयागराज और हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन; श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापार जगत को मिलेगा बड़ा लाभ
आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली/एनसीआर के बीच यात्रा को सुलभ बनाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन दिल्ली के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन (04183/04184) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 के बीच दोनों दिशाओं में कुल 7-7 फेरे लगाएगी।
ट्रेन की समय सारणी-
गाड़ी संख्या 04183 (प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन): यह विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को प्रयागराज जंक्शन से दोपहर 15:25 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह शंकरगढ़ शाम 16:11/16:13 बजे, डभौरा 16:37/16:39 बजे, मानिकपुर शाम 17:25/17:30 बजे, चित्रकूटधाम शाम 18:00/18:02 बजे, अतर्रा शाम 18:45/18:47 बजे, बांदा रात 19:25/19:30 बजे, महोबा रात 20:23/20:25 बजे, कुलपहाड़ रात 20:42/20:44 बजे, हरपालपुर रात 22:02/22:04 बजे, मऊरानीपुर रात 22:24/22:26 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मध्यरात्रि 00:50/00:55 बजे (बुधवार), ग्वालियर तड़के 02:25/02:30 बजे, धौलपुर सुबह 04:20/04:22 बजे, आगरा कैंट सुबह 06:20/06:25 बजे, मथुरा सुबह 07:50/07:55 बजे, कोसीकलां सुबह 08:50/08:52 बजे, पलवल (पासिंग) 10:20 बजे तथा बुधवार सुबह 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04184 (हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज): वापसी दिशा में यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 02 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान करेगी। मार्ग में यह पलवल (पासिंग) 16:42 बजे, कोसीकलां शाम 17:18/17:20 बजे, मथुरा शाम 18:05/18:10 बजे, आगरा कैंट शाम 19:05/19:10 बजे, धौलपुर रात 20:23/20:25 बजे, ग्वालियर रात 22:15/22:20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मध्यरात्रि 00:05/00:10 बजे (गुरुवार), मऊरानीपुर रात 01:15/01:17 बजे, हरपालपुर रात 01:35/01:37 बजे, कुलपहाड़ रात 02:00/02:02 बजे, महोबा तड़के 02:40/02:42 बजे, बांदा तड़के 03:40/03:45 बजे, अतर्रा सुबह 04:10/04:12 बजे, चित्रकूटधाम सुबह 04:38/04:40 बजे, मानिकपुर सुबह 06:30/06:35 बजे, डभौरा सुबह 07:05/07:07 बजे, शंकरगढ़ सुबह 07:35/07:37 बजे तथा गुरुवार सुबह 09:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन त्योहार विशेष ट्रेनों की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा यात्रा से पूर्व रेलगाड़ियों की अद्यतन जानकारी हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा NTES ऐप का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *