सिंधी समाज ने की शीतला मैया की पूजा-अर्चना

Press Release उत्तर प्रदेश उत्तराखंड स्थानीय समाचार

पर्व थदड़ी को लेकर खासा उत्साह, ठंडे भोजन का भोग, घरों के अलावा कालामहल, बल्केश्वर में विशेष आयोजन
आगरा। सिंधी समाज में आज थदड़ी पर्व को लेकर खासा उत्साह है। घरों में ठंडे (बासी) भोजन का प्रसाद शीतला मैया को लगाया गया। शीतला मैया से सुख-शांति की प्रार्थना की। ब्राह्मणों को भोज कराया। काला महल और बल्केश्वर में भगवान झूलेलाल मंदिरों पर विशेष कार्यक्रम हुए। पिछले दो सालों से कोरोना महामारी की वजह से समाज के लोग ठीक से पर्व नहीं मना पा रहे थे। महामारी का प्रकोप खत्म होने के बाद अब सिंधी समाज के लोगों में थदड़ी पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। घर-घर में शीतला माता की पूजा हुई। परम्परा के अनुसार थदड़ी (बसौड़ा) पर्व को संतान की बीमारियों से रक्षा करने और उनकी लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। सिंधी सेंट्रल पंचायत के मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी के अनुसार कल शाम को महिलाओं ने भोजन तैयार करने के बाद चूल्हे को ठंडा कर दिया और आज सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करके ठंडे भोजन का भोग लगाया। काला महल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में बंटी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कराई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने यहां पूजा-अर्चना की। इधर बल्केश्वर स्थित पूजा सत्संग हॉल में भी थदड़ी का विशेष कार्यक्रम हुआ। पं. विनय शर्मा ने पूजा-अर्चना कराई।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुख्य संरक्षक जीवतराम करीरा, गागनदास रमाणी, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्यामदास देवनानी, परमानंद आतवानी, मेघराज दियालानी, जयरामदास होतचंदानी, जेठा पुरषनानी, नंदलाल आयलानी, राज कोठारी, सुशील नौतनानी, किशोर बुधरानी, राज कुमार गुरनानी, जय प्रकाश केसवानी, अशोक पारवानी, जयकिशन बुधरानी, अमृत माखीजा, रोहित अयलानी, कमल छाबरिया, पं. नारी महाराज, पं. गौरीशंकर, अशोक कोडवानी, दौलत खुबनानी, जगदीश डोडानी, भजन लाल, योगेश रखवानी, मुकेश अमरनानी, लक्ष्मण गोकलानी आदि ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *