प्रयागराज में आगरा की शिवानी यादव ने जीता 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

70वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता

प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खेली जा रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में
आगरा के दामोदर इण्टर कॉलेज,होलीपुरा,बाह की छात्रा/खिलाड़ी शिवानी यादव ने 200 मीटर दौड़ स्पर्धा के बालिका वर्ग अंडर 14 वर्ष आयु वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।

टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में आगरा के गोविन्द सिंह, बृजेश कुमार,धीरेंद्र वर्मा, उपेंद्र एवं उपमा सिंह गए हुए हैं ।

शिवानी यादव के शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह, इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,पंकज कश्यप,चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *