सरकार द्वारा किसानों को कोल्ड भाड़े में अनुदान की सराहना

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। सरकार द्वारा हम किसानों को 1000 करोड़ सब्सिडी दी गयी है। किसान नेताओं ने सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया है। किसान नेता लक्ष्मीनरायन बघेल आदि ने कोल्ड स्टोर के भाड़े में अनुदान देने की सराहना की है वहीं जिला उद्यान अधिकारी द्वारा इस कदम में धीमी गति होने पर नाराजगी जतायी है। इस आशय का एक ज्ञापन किसान नेता श्याम सिंह चाहर, लक्ष्मीनरायन बघेल, सोमवीर यादव, मुकेश पाठक, नरेंद्र सिंह आदि ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य को दिया।
ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा कि कोल्ड स्टोर स्वामियों द्वारा भाडे में लगातार की जा रही मनमानी बढोत्तरी को रोका जाये। सरकार के स्तर पर न्यूनतम भाड़ा दर तय किया जाये। किसानों और कोल्ड स्वामियों की एक मीटिंग बुलायी जाये।

किसान नेताओं का कहना है कि उद्यान विभाग द्वारा फल-फूल एवं सब्जियों के बीज बिचौलियों के जरिये उपलब्ध कराये जाते हैं जिससे कई बार नकली बीज आ गये जिससे किसानों को उनकी फसल की कम पैदावार पर आंसू बहाने पड़े। हम किसानों ने इन मामलों की कई स्तर पर शिकायत की गयी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुयी। आपसे निवेदन है कि फल-फूल सब्जियों के बीज सीधे डी.बी.टी. माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराये जाये, बिचौलियों वाली व्यवस्था को समाप्त करते हुये सरकारी डीबीटी छूट का लाभ सीधे किसानों के खाते में भेजी जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *