कोचिंग डिपो आगरा कैंट में ACP, FIBA एवं FSDS के इन-रूट ट्रबलशूटिंग पर सेमिनार का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा।  मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल की अध्यक्षता में आज  रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, कोचिंग डिपो, आगरा कैंट पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया l इस सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गिरीश कुमार गुप्ता और सभी शाखा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे l
सेमिनार में FSDS (फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम), FIBA (फायर इंडीकेशन एवं ब्रेक एप्लिकेशन) तथा ACP (अलार्म चेन पुलिंग सिस्टम) के बारे में दिशा निर्देश दिए गए l
इसी क्रम में आयोजित इस सेमिनार का उद्देश्य ट्रेन संचालन से जुड़े ऑनबोर्ड स्टाफ को जागरूक करना तथा उनकी ट्रबलशूटिंग क्षमता को सुदृढ़ करना है, ताकि कोचिंग स्टॉक में स्थापित इन सुरक्षा प्रणालियों के प्रभावी संचालन के माध्यम से सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस सेमिनार के माध्यम से स्टाफ को विभिन्न आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं सही कार्रवाई करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाया जा सके। उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल अपने यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *