
आगरा। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.06.2026 को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ द्वारा सीएसआर (CSR) के अंतर्गत दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु 05 व्हीलचेयर रेलवे प्रशासन को प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष कुमार त्रिपाठी, डीसीपी सिटी आगरा सैयद अली अब्बास (आईपीएस) तथा रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के अध्यक्ष राज राजन बंसल, सचिव पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष एस.पी. कपूर एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश गर्ग, नरेश सूद, पवन गर्ग, अरुण जैन, डॉ. पी.एन. अस्थाना, एस.सी. जैन, एस.पी. कपूर, आलोक मुद्गल, एन.के. पांडेय, नरेंद्र बंसल, अक्षय गुप्ता, डॉ. निशा अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की।
अपने संबोधन में अतिथियों ने दिव्यांगजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रोटरी क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की तथा इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
इस अवसर पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक सियाराम मीना, स्टेशन प्रबंधक प्रमेंद्र , मुख्य प्रचार निरीक्षक मोहन मीना, कुली प्रतिनिधिगण तथा रोटरी क्लब ऑफ आगरा नॉर्थ के सदस्य उपस्थित रहे। भारतीय रेल यात्रियों, विशेषकर दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से जनहित एवं यात्री सुविधा संबंधी कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।


