आगरा। जान मिल्टन पब्लिक स्कूल , शमशाबाद रोड, आगरा में आयोजित श्री गोपाल दास मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट – 2026 का विजेता बना मेजबान जान मिल्टन पब्लिक स्कूल। फाइनल मुकाबले में John Milton Public School ने Gayatri Public School को 60-30 से पराजित कर टूर्नामेंट की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं Shivalik Public School ने Sharda World School को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
फाइनल में John Milton Public School के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। टीम के स्टार खिलाड़ी आरव ने 24 प्वाइंट, साबिर एवं त्रिशांक ने 10-10 प्वाइंट, अमन ने 8 प्वाइंट तथा अंकुश ने 6 प्वाइंट अर्जित कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं Gayatri Public School के यशपाल, Sharda World के अनिरुद्ध एवं Shivalik के रंजीत ने भी अपनी टीमों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Under-19 Boys टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह उत्साह, सम्मान और खेल भावना के शानदार वातावरण में संपन्न हुआ। स्वर्गीय श्री लाला गोपाल दास जी की पावन स्मृति में आयोजित टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि Syed Ali Abbas IPS, DCP Agra City रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करते हैं। खेल मैदान में सीखी गई संघर्षशीलता जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
Guest of Honour Mr. Gauri Shankar Singh ने कहा कि “ऐसे खेल आयोजन युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। खेल केवल जीत-हार नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।”
विद्यालय के Managing Director Mr. Vinod Bansal ने कहा कि “श्री गोपाल दास जी की प्रेरणा और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ खेल, संस्कार और नेतृत्व को भी समान महत्व दिया जाए।”
Administrator Mr. Vishal Bansal, Administrator Advocate Mohit Bansal एवं Principal Evelyn F. Lall Masih ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायकों, कोचों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रतियोगिता को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित एवं उच्च स्तरीय बनाने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में कौशलेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सोनी, दीपक सिंह, कुलदीप यादव, हिमांशु एवं पंकज ने अपने अनुभव, निष्पक्ष निर्णय एवं खेल नियमों के उत्कृष्ट संचालन से टूर्नामेंट की गरिमा को और बढ़ाया। Organising Secretary Mr. Rajesh Sharma द्वारा पूरे टूर्नामेंट का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आयोजन में सहयोग हेतु Mr. Madhusudhan Sharma, समिति सदस्यों एवं विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों का उत्साह, खिलाड़ियों का जोश, विद्यालय परिवार की उत्कृष्ट व्यवस्थाएं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने DAY-3 को ऐतिहासिक बना दिया। श्री गोपाल दास मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट -2026 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा सपनों, अनुशासन, प्रेरणा और उत्कृष्टता का सशक्त मंच बनकर उभरा, जिसमें John Milton Public School ने विजेता बनकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।


