आगरा मंडल में पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच एवं विशेष स्वच्छता अभियान जारी

Press Release उत्तर प्रदेश

01 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तक 843 पेयजल परीक्षण किए गए, वाटर कूलर एवं पानी की टंकियों की सफाई पर विशेष जोर

आगरा। यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा मंडल द्वारा नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पेयजल की गुणवत्ता की नियमित निगरानी के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर पेयजल सुविधाओं की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में 01 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तक कुल 843 पेयजल परीक्षण किए गए। इन परीक्षणों में अवशिष्ट क्लोरीन, बैक्टीरियोलॉजिकल एवं केमिकल परीक्षण शामिल हैं। इनका उद्देश्य पेयजल की गुणवत्ता की जांच कर यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
अभियान के अंतर्गत पेयजल बूथों, वाटर कूलरों, वाटर वेंडिंग मशीनों, आरओ सिस्टम तथा पानी की टंकियों का नियमित निरीक्षण, साफ-सफाई एवं कीटाणुशोधन किया जा रहा है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट एवं मथुरा जंक्शन सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पेयजल सुविधाओं के समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दिनांक 20 अगस्त 2026 से संचालित इस अभियान की निगरानी स्वास्थ्य निरीक्षकों (CHI) एवं सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। जल गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर सं बंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
आगरा मंडल यात्रियों एवं रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *