पीएम किसान की 24वीं किश्त कल 30 अक्टूबर को होगी जारी, आगरा के 2.93 लाख किसानों के खाते में आएगी राशि

Press Release उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गुजरात से जारी करेंगे किसान सम्मान निधि, आगरा में कृषि विज्ञान केंद्र, बिचपुरी समेत सभी ब्लॉकों में होगी लाइव स्ट्रीमिंग

पीएम किसान योजना – शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्राम पंचायतों से लेकर मंडियों तक देखा जाएगा लाइव प्रसारण

आगरा. 29.10.2026/उप कृषि निदेशक, मुकेश कुमार ने जनपद के समस्त कृषक भाइयों को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पी०एम० किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त दिनांक 30.10.2026 को मा० प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा गुजरात के बनासकांठा से प्रातः 10:00 बजे हस्तान्तरित की जायेगी। 24वीं किश्त के तहत जनपद आगरा के लगभग दो लाख तिरानवे हजार कृषक लाभान्वित होंगे।

उक्त कार्यक्रम की लाईव स्ट्रीमिंग जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बिचपुरी में, समस्त विकास खण्डों एवं ग्राम पंचायतों में किया जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने जनपद के समस्त किसान भाइयों से आग्रह किया है कि दिनांक 30 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से अपने जनपद के ग्राम पंचायत/विकास खण्ड/तहसील/ एफ०पी०ओ/कृषि मण्डी/प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केन्द्र तथा प्राथमिक कृषि ऋण समिति (PACS) एवं जनपद स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी पर आयोजित उक्त लाईव स्ट्रीमिंग में सम्मिलित होने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *