अछनेरा स्टेशन पर चलाया गया विशेष टिकट जांच अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक – 29.10.2026 को अछनेरा स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा , अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध व अछनेरा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 64620, 22308, 04180, 19423. 54356,12948 में विशेष जाँच की गई, जिसके परिणामस्वरूप जांच के दौरान 62 यात्रियों से रु.- 46,590/- का जुर्माना वसूल किया गया ।
उपरोक्त जांच में मण्डल वाणिज्य निरीक्षक श्री दिनेश मीना, मुख्य टिकट निरीक्षक श्री गुलजार मोहम्मद व अन्य टिकट जांच कर्मचारी सहित रेल सुरक्षा बल, जीआरपी स्टाफ भी मौजूद थे ।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं, जिससे बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों यात्रियों पर रोक लगाई जा सके।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *