आगरा, 20 जून, 2026। विश्व योगा दिवस के अवसर पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर दिनाँक 21 जून, 2026 को प्रातः 5.30 बजे से सामूहिक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें समस्त खिलाड़ी, प्रशिक्षक, विभिन्न कार्यालय / संस्थाओं से आने वाले प्रतिभागी सदर बाजार स्थित गेट से स्टेडियम में प्रवेश करेगें। स्टेडियम के मुख्य गेट से मुख्य अतिथि, अतिथि, गणमान्य मा० जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश करेगें।
क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने सभी प्रशिक्षकों से कहा है कि आप अपने खेल के प्रशिक्षुओं को योगा कार्यक्रम में सदर बाजार स्थित गेट से प्रवेश हेतु पूर्व से सूचित करना सुनिश्चित करें, साथ ही उक्त कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने हेतु समय से पूर्व स्टेडियम पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


