आगरा मंडल में 01 जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 2001 लोंगो पर कार्यवाही

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा| मंडल रेल प्रबंधक  गगन गोयल के दिशा निर्देशन में आगरा मंडल में 01 जनवरी 2026 से 20 जून 2026 बिना उचित कारण अलार्म चेन खीचने (ACP) वाले 2001 लोंगो पर कार्यवाही करके 1,52,005/- रूपये जुर्माना वसूला गया | आगरा मण्डल सभी रेल उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है| इन्ही प्रयासों के क्रम में आगरा मण्डल के वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बिना उचित कारण के अलार्म चेन खीचने वालों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहे है| जिसमे 01 जनवरी 2026 से 20 जून 2026 तक आगरा छावनी रेलवे स्टेशन पर 615, मथुरा जंक्शन पर 1041 व धौलपुर स्टेशन पर 83 लोंगो पर कार्यवाही कर 53240/-रूपये का जुर्माना वसूला गया|

रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना उचित एवं प्रर्याप्त कारण के चेन पुलिंग न करें, ऐसा करना दंडनीय अपराध है | उक्त कृत्य से आपके साथी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *