
कार्यक्रम के भव्य व सफल आयोजन हेतु प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा नोडल अधिकारी जनपद आगरा डॉ. हरिओम की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न, समय से समस्त तैयारियां पूर्ण करने हेतु दिए दायित्व
अवैध पार्किंग पर हो कड़ी कार्यवाही, नगर निगम, जिलाधिकारी कार्यालय व पुलिस विभाग तथा संबंधित थानाध्यक्ष को भी पार्किंग की सूची कराए उपलब्ध
पार्किंग कर्मचारियों की यूनिफॉर्म, रसीद का फॉर्मेट करे नियत, रेट सूची हो डिस्प्ले, खाली स्थान अवैध पार्किंग का न बनें स्थान
कार्यक्रम से सम्बन्धित फोटो व वीडियो आयुष कवच एप पर अपलोड कराये जाने के दिये निर्देश, आमजन भी कर सकते हैं आयुष कवच पर अपनी योग की सेल्फी अपलोड, मिलेगा प्रमाणपत्र
आगरा/20/06/2023/आज प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास तथा उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश एवं नोडल अधिकारी जनपद आगरा डॉ. हरिओम जी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में,21 जून को आयोजित होने वाले 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों हेतु बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि आयुष मंत्रालय के द्वारा योग को गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराना,जनपद के प्राचीन सांस्कृतिक पर्यटक स्थल, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर योगाभ्यास किया जाना, रेजिडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना, योग सप्ताह में आयोजित किये गये कार्यक्रमों के फोटोग्राफ kavach.upayush.in पर अपलोड करना। तथा जनपद के नगर निगम, समस्त तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों , कॉलोनी, पार्कों आदि स्थानों पर 21 जून 2026 को आयोजन किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
बैठक में प्रमुख सचिव महोदय ने मा.प्रभारी मंत्री जी की विगत बैठक की अनुपालन आख्या तलब की जिसमें सभी अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्यवाही करने, उन्होंने नगर निगम को जिलाधिकारी कार्यालय व पुलिस विभाग तथा संबंधित थानाध्यक्ष को भी वैध पार्किंग की सूची उपलब्ध कराए जाने,पार्किंग कर्मचारियों की यूनिफॉर्म, रसीद का फॉर्मेट नियत करने, पार्किंग स्थल पर रेट सूची डिस्प्ले करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाली स्थान अवैध पार्किंग स्थान न बने ये सुनिश्चित किया जाए, सिंचाई विभाग को टेल तक पानी पहुंचाने, एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर टेल तक पानी पहुंचने की सत्यापन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
कल योग दिवस पर कार्यक्रम स्थल एकलव्य स्टेडियम में शीतल पेयजल, मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कोलकाता से सजीव प्रसारण हेतु स्क्रीन लगाने, मेडिकल फैसिलिटीज,साफ सफाई सुनिश्चित कराने, कार्यक्रम के बाद खाली पानी बोतल, दोने तथा वेस्टेज की सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
योग सप्ताह में जनपद के समस्त तहसीलों, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आशा व संगिनियों के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। जिसमें लोगों ने एकसाथ योगाभ्यास किया एंव इसके अतिरिक्त आयुष विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के द्वारा मेहताब बाग, त्रिकोनिया पार्क, रूट सेट पार्क, बल्केश्वर पार्क आदि स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कराया गया जिसमें लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 6500 है।दिनांक-15.06.2026 को 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में योग सप्ताह का शुभारम्भ(15 जून 2026 से 21 जून 2026) श्री राजकुमार गुप्ता जी महानगर अध्यक्ष के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी उच्च अधिकारीगण के साथ अन्य विभागों के कर्मचारी, सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं आम जनमानस ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग 1500 लोगों ने एकसाथ योगाभ्यास किया, तत्पश्चात एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रतापपुरा चौराहे तक जन-जागरूकता रैली निकाल कर योग का प्रचार-प्रसार किया गया।दिनांक-16.06.2026 को आयुष महाविद्यालय,विद्यालयों में योगाभ्यास, निबन्ध, रंगोली, आशुभाषण आदि को आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं के द्वारा रामबाग पार्क, पालीवाल पार्क, त्रिकोनिया पार्क, विक्ट्रोरिया पार्क आदि स्थानो पर योगाभ्यास कराया गया। सत्र आयोजित किये गये जिसमें लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 9200 है।
दिनांक-18.06.2026 को आयुष विभाग एंव सहयोगी संस्थाओं के द्वारा लाल किला, शान्ति नगर पार्क, ब्रज पब्लिक इण्टर कॉलेज पार्क, भुर्जी वाला पार्क आदि स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया। जिसमें कुल योग सत्र 110 जिसमें लाभार्थियों की कुल संख्या लगभग 7200 है। इसके अतिरिक्त जिला कारागार आगरा, रामलाल वृद्धाश्रम में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया जिसमें लगभग 412 लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
दिनांक-19.06.2026 को जनपद के समस्त सरकारी एंव कॉर्पोरेट कार्यालयों में Y-Break Yoga का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त कार्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास से सम्बन्धित फोटो kavach.upayush.in पर अपलोड की गयी एंव इसके अतिरिक्त सेन्ट्रल जेल आगरा में योगाभ्यास कराया गया।20.06.2026 को जनपद के समस्त आयुष चिकित्सालयों में कुमारी, गर्भवती, कामकाजी महिलाओं के लिए विशिष्ट योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास से सम्बन्धित फोटो kavach.upayush.in पर अपलोड की गयी। इसके अतिरिक्त पालीवाल पार्क, बल्केशवर पार्क आदि विभिन्न पार्कों में भी योगाभ्यास कराया गया
कल 21 जून 2026 को 5000 लोगों द्वारा एकलव्य स्टेडियम में योग किया जाएगा जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल , मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती बेबी रानी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे।दूसरा कार्यक्रम नगर निगम एंव डा० भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के माध्यम से संयुक्त रूप से पालीवाल पार्क में आयोजित किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग बीएसए राकेश सिंह, डीएसओ आनंद सिंह आरएम रोडवेज बीपी अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।


