आगरा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर द्वारा कौशल कुमार नीरज, उप निदेशक के संबद्ध उद्यान, मुख्यालय, लखनऊ के विरुद्ध प्राप्त जनपद-आगरा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व अन्य विभागीय योजनाओं में अनियमितताओं सम्बन्धी शिकायतों की जांच के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले के पश्चात निदेशक उद्यान द्वारा शासन से शिकायती प्रकरण की महत्ता के दृष्टिगत् शिकायतकर्ता श्याम सिंह चाहर पुत्र जुगेंद्र सिंह चाहर, निवासी-रोहता बाग, पोस्ट-रोहता आगरा, जिला-आगरा के शिकायती शपथ-पत्र दिनांक 18.03.2026 में उल्लिखित शिकायती तथ्यों/बिन्दुओं की जांच हेतु शासन स्तर से समिति गठित करने/अग्रेतर कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान करने के लिये कहा है। उन्होंने इस आशय के पत्र में लिखा है ताकि संदर्भित आई०जी०आर०एस० प्रकरणों का निस्तारण कराया जा सके।
उच्च न्यायालय ने 27 जुलाई को ही रिटयाचिका को निरस्त कियाहै। इसके पश्चात 31 जुलाई कोउद्यान निदेशक ने पत्र लिखकर शासन से कार्यवाही के लिये अनुमित मांगी है। पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि इसी कम में प्रकरण में निदेशालय स्तर से नामित जांच अधिकारी डा० वीरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, मुख्यालय, लखनऊ द्वारा अपने पत्रांक-मेमो /जांच/विविध/2026-27/लखनऊ, दिनांक 15.07.2026 (छायाप्रति संलग्न) द्वारा शिकायतकर्ता के पत्र दिनांक 18.03.2026 के कम में जिलाधिकारी, आगरा द्वारा प्रकरण की जांच हेतु निर्गत आदेश दिनांक 19.03.2026 की आख्या की वांछना के दृष्टिगत उनके स्तर से एकल रुप से जांच किया जाना औचित्यपूर्ण नहीं होने का उल्लेख करते हुए प्रश्नगत प्रकरण में शिकायतकर्ता की वांछना के अनुरुप प्रशासनिक टीम गठित करने पर विचार किये जाने का अनुरोध किया गया है। उपरोक्त पूरी जानकारी खुद शिकायतकर्ता श्याम सिंह चाहर द्वारा आज दी गयी है। उन्होंने कहा है कि तत्कालीन उपनिदेशक उद्यान कौशल कुमार अनियमितता बरती गयी थी।


