आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के तत्वावधान में दिनाँक 10 से 18 अगस्त, 2026 तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन अमेठी में किया जा रहा है। उक्त प्रदेशीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मण्डल टीम का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनॉक 04 अगस्त, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से तथा मण्डल स्तरीय चयन / ट्रायल्स दिनाँक 05 अगस्त, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया जा रहा हैं। इन ट्रायल्स में वहीं बालिका भाग ले सकती हैं. जिनका जन्म दिनाँक 01 जनवरी, 2011 से 31 दिसम्बर, 2012 के मध्य हुआ हो, तथा फुटबाल संघ द्वारा सीआरएस (CRS) किया जा चुका हो। ट्रायल्स में भाग लेने की प्रविष्टि निःशुल्क है।
जूनियर बालिका फुटबाल चयन / ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी दिनॉक 04 व 05 अगस्त, 2026 को अपरान्ह 3.00 बजे अपने जन्म तिथि के मूल प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड सहित एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी संजय शर्मा ने दी।


