माध्यमिक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में रामस्वरूप गर्ल्स,रतन मुनि गर्ल्स राजकीय बालिका आवलखेड़ा बने विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन सभागार में रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयोजन में बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 30 विद्यालयों की टीमों ने अलग अलग उम्र वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतिभाग करने वाली मुख्य टीमें इस प्रकार रही श्री रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज , श्री रतन मुनि जैन गर्ल्स, इंटर कॉलेज श्री रतन मुनि जैन इंटर, कॉलेज सेंट जोसेफ, राजकीय बालिका शाहगंज, राजकीय बालिका आवलखेड़ा, जवाहर इंटर कॉलेज खंडोली, सिंगरी बाई इंटर कॉलेज ,राजकीय बालिका कलाल खेरिया, राजकीय हाई स्कूल बल्हारा ,राजकीय हाई स्कूल बलरामपुर, राजकीय हाईस्कूल हाजीखेड़ा,की टीम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुमुद ग्रोवर एवं राजकीय हाई स्कूल हाजीपुर खेड़ा के प्रधानाचार्य केशव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात बैडमिंटन के तीनों कोट्स पर मैच प्रारंभ हुए और फाइनल तक का सफर तय करने के पश्चातपरिणाम इस प्रकार रहे ।
14 वर्ष में विजेता रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज , उपविजेता रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज को दो एक के सेट से हराकर विजयश्री हासिल की।
इसी प्रकार 17 वर्ष में रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज ने रतन मुनि जैन इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया ।19 वर्ष में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आवल खेड़ा ने सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज को दो एक से हराकर विजयश्री हासिल की।
पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक बालिका शिक्षा श्री बीपी सिंह ने विजेता विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की धन्यवाद ज्ञापन संयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर कुमुद गोबर ने दिया इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल सह सचिव रवि प्रकाश केपी सिंह, पंकज कश्यप, अनीता ,संतोष, नीलम सुंदरम ,उत्कर्ष, राहुल, उपमा आदि उपस्थित थे चयनित टीम मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *