आगरा। क्रीड़ा भारती प्रांत की एक बैठक में राजीव सोई को आगरा महानगर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरुण सविता को महानगर मंत्री नियुक्त किया गया है। बैठक में क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ ने यह घोषणा की । प्रांत सह मंत्री मोहित वर्मा के अनुसार राजीव सोई पूर्व में मंत्री दायित्व का निर्वहन कर रहे थे, अरुण सविता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं, वर्तमान में महानगर मंत्री नियुक्त किया गया है। विभाग संयोजक राजेश कुशवाहा ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सह मंत्री शरद कुमार , रूपेश अग्रवाल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे


