
आगरा। आगरा फिटनेस बॉडीबिल्डर एसोसिएशन (AFBBA) के महासचिव महफूज आलम के तत्वावधान में “AFBBA क्लासिक बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव दीपू ठाकुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप में सात विभिन्न कैटेगरी आयोजित की गईं, जिनमें मेन्स फिजिक, नेचुरल कैटेगरी, महिला बॉडीबिल्डिंग एवं फिटनेस चैंपियनशिप प्रमुख रहीं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रकाश कुमार ने “AFBBA क्लासिक चैंपियन” का खिताब अपने नाम किया। वहीं माही राठौर महिला चैंपियन बनीं तथा मेन्स फिटनेस चैंपियन का खिताब आकाश कुशवाहा ने जीता। मसलमैन का खिताब अर्जुन ठाकुर को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल द्वारा फीता काटकर की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार मित्तल, नारायण बहरानी एवं गुजरात से राष्ट्रीय पावरलिफ्टर आशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महफूज आलम, नेशनल जज गुड्डू भाई एवं नेशनल जज मोहम्मद औसाफ,मेहराज भाई शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में AFBBA टीम के जीत शर्मा, शेखर दीक्षित, संजय वर्मा, प्रमोद कुमार, सतीश कुमार, दीपक शर्मा, मोनू यादव, ऋषभ वर्मा, मनोज बघेल, सन्नू कुरैशी, रफीक कुरैशी, राहुल कुमार, इमरान खान,नवीन बघेल, निक्की, किन्टी एवं नंदिनी चौहान सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


