“विभिन्न फसलों के मिनीकिट एवं बीजों की द्वितीय चरण में बुकिंग प्रारम्भ”

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा. 19.05.2026/उप कृषि निदेशक  मुकेश कुमार ने जनपद के कृषक बन्धुओं को सहर्ष सूचित करते हुए अवगत कराया है कि खरीफ सीजन हेतु सामान्य, संकर एवं बीज मिनीकिट की बुकिंग कृषि विभाग की वेबसाईट https://agriculture.up.gov.in पर दिनांक 18.05.2026 से पुनः प्रारम्भ हो गयी है। कृषक बन्धु कृषि विभाग की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के अन्तर्गत दलहन (उर्द, मूंग एवं अरहर), तिल, बाजरा, ज्वार, धान, कैंचा, मक्का तथा श्रीअन्न फसलों (ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा एवं कोदो) के मिनीकिट, सामान्य एवं संकर बीजों की बुकिंग कर सकते हैं। सफलतापूर्वक बुकिंग करने हेतु कृषक का वेबसाइट पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर लाभार्थीयों का चयन ई-लॉटरी प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु कृषक विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों अथवा निकटतम कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *