आगरा। पीसीएस अधिकारी रजत वर्मा एसडीएम खेरागढ़ बनाये गये हैं। इनसे पहले एसडीएम खेरागढ़ के पद पर तैनात हेमंत मिश्रा आईएएस को खेरागढ़ में ही एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। रजत वर्मा इससे पहले बाह के एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात थे।
इस आशय के आदेश जिलाधिकारी द्वारा विगत दिवस जारी किये गये हैं। इन आदेशों के अनुपालन में श्री वर्मा ने खेरागढ़ के एसडीएम पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आगामी विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखकर जिलाधिकारी द्वारा ये तैनाती दी गयी हैं।


