स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाए आगरा मंडल के रेलवे स्टेशन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित करते हुए मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को तिरंगे के रंगों वाली आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। स्टेशन भवनों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी भव्य एवं आकर्षक बना दिया।
तिरंगे की रोशनी से सजे रेलवे स्टेशन यात्रियों एवं आमजन के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना का संदेश दे रहे हैं। रेलवे स्टेशनों की आकर्षक विद्युत सजावट ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की गरिमा को बढ़ाया तथा यात्रियों का ध्यान भी आकर्षित किया।
आगरा मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर की गई यह तिरंगा रोशनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय रेल की राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय भावना को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *