विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आगरा कैंट स्टेशन पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा रेल मंडल द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर विभाजन की त्रासदी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल और सेवानिवृत कर्मचारी आर वी सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारतीयों की स्मृतियों से संबंधित चित्रों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान उत्पन्न विषम परिस्थितियों, लोगों के विस्थापन तथा उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका को सचित्र रूप में दर्शाया गया।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर स्क्रीन डिस्प्ले एवं ऑडियो माध्यम से भी विभाजन विभीषिका से संबंधित जानकारी एवं संदेशों का प्रसारण किया गया। प्रदर्शनी में उस समय की परिस्थितियों, लोगों के संघर्ष तथा विस्थापन के दौरान रेलवे द्वारा किए गए प्रयासों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल के साथ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर, स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *