मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आगरा बना विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय टेबल टेनिस बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हाल में किया गया ।
14 वर्ष बालक में मथुरा ने फिरोजाबाद को 3=0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया 17 वर्ष बालक में मथुरा ने फिरोजाबाद को 2=1से हराकर फाइनल में प्रवेश किया 19 वर्ष बालक में मथुरा ने फिरोजाबाद को 3=1 से हराया। फाइनल में 14वर्ष आगरा के योगीराज ने मथुरा के कृष्ण शर्मा को हराया आगरा के आदित्य ने मथुरा के यीशु माहौर को हराया । मथुरा के ऋषभ वर्मा ने आगरा शिवम को हराया ।
17 वर्ष बालक में आगरा के ऋषभ विश्वकर्मा ने मथुरा के कुणाल को हराया आगरा के अंकित भारतीय ने मथुरा के केशव गोला को हराया मथुरा के जमुना दास गोला ने आगरा के हर्षित धाकड़ को हराया ।
19 वर्ष में आगरा के भव्य ने मथुरा के राज को हराया ।
19 वर्ष में ही मथुरा के सत्यम ने आगरा के रोहित को हराया
मथुरा के भविष्य ने आगरा के तनिष्क को हराया ।
बालिका वर्ग में आगरा की 14, 17 ,19 वर्ष की बालिका है किसी और टीम के ना आने की वजह से विजेता बनी। बालक वर्ग में 14वर्ष मै चयनित टीम योगीराज ,आदित्य और शिवम आगरा ऋषभ वर्मा मथुरा मनीष यादव फिरोजाबाद।
17 वर्ष में ऋषभ विश्वकर्मा आगरा अंकित भारती ,हर्षित धाकड़ आगरा, केशव गोला और जमुना दास मथुरा ,
19 वर्ष बालक में जो टीम चयन हुई है सत्यम और भविष्य मथुरा , भव्य, विशाल, और अंश आगरा प्रतियोगिता के उपरांत संयोजक रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर पायल जैन ने और जिला कीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल और मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,बालक के संयोजक प्रशांत पी चंद फिरोजाबाद के जनपद क्रीड़ा सचिव डॉक्टर दिनेश चाहर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मधु गौतम, रागिनी शर्मा ,छाया तिवारी, सरोज सिंह, लता चौहान ,उपमा देवी ,अतुल सोलंकी, वी के के पाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *