ऐतिहासिक मंदिर श्रृंखला घाट पर किया जाएगा पब्लिक अलाउंस सिस्टम स्थापित, घाटों पर हाईमास्ट लाइट, फसाड लाइटिंग , लाइट एंड साउंड शो की बनेगी कार्ययोजना- जिलाधिकारी

Press Release उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी  मनीष बंसल  ने तीर्थधाम बटेश्वर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कराए जा रहे बटेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य, निर्माणाधीन यज्ञशाला, प्रवेश द्वार,मल्टीपरपच हॉल, पाथवे, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि का किया निरीक्षण तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सभी मंदिरों का सहेजा जाएगा इतिहास, प्रत्येक मंदिर का नाम,उसका इतिहास तथा मंदिर संबंधी जानकारी प्रदान करने वाले लगाए जाएंगे स्टोन साइनेज

मंत्रोच्चार के साथ बटेश्वर स्थित ब्रह्मलाल जी मंदिर में की पूजा अर्चना,घाटों व मंदिर परिसर की नियमित साफ सफाई के दिए सख्त निर्देश

आगरा.08.05.2026.आज जिलाधिकारी  मनीष बंसल  ने तीर्थधाम बटेश्वर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा कराए जा रहे बटेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य, निर्माणाधीन यज्ञशाला, प्रवेश द्वार,मल्टीपरपच हॉल, पाथवे, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि का निरीक्षण किया तथा पर्यटन व संस्कृति विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।गौरतलब है कि तीर्थधाम बटेश्वर में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास करा रहा है।

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बटेश्वर नाथ मंदिर के पर्यटन विकास हेतु प्रस्तावित मास्टर प्लान/साइट प्लान को देखा तत्पश्चात संरक्षित हो रहे यमुना के घाट, मंदिरों के संरक्षण का काम देखा। विकसित हो रहे मंदिर कारीडोर कॉम्पलेक्स के निर्माण कार्य, निर्माणाधीन यज्ञशाला, प्रवेश द्वार,मल्टीपरपच हॉल, पाथवे, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,का स्थलीय निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता की जांच उच्च क्वालिटी की निर्माण सामग्री का प्रयोग करने तथा सभी कार्यों को दी गई टाइम लाइन के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने यमुना किनारे बने ऐतिहासिक मंदिर श्रृंखला में कराए गए हेरिटेज कंजर्वेशन कार्य का गहनता से निरीक्षण किया जिसमें बताया गया कि 13 मंदिरों के जीर्णोद्धार के कार्य को लिया गया था, जिलाधिकारी ने अन्य शेष मंदिरों के हेरिटेज कंजर्वेशन कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी मंदिरों के नाम, उनका इतिहास मंदिर संबंधी जानकारी मानकानुसार साइनेज डिजाइन पर स्थापित करने के निर्देश दिए, जिसमें बताया गया कि सभी मंदिरों का बीजक के रूप में इतिहास दर्ज है उपरोक्तानुसार जल्द साइनेज का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी मंदिरों में फसाड लाइटिंग, यमुना घाटों पर बनारस की तर्ज पर हाई मास्क लाइटिंग तथा सभी घाटों में दिखाई दे रहे गैप को समाप्त कर घाटों को एकीकृत करने का कार्य तथा एक सेंट्रलाइज्ड पब्लिक अलाउंस सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए जिससे कि विशेष पर्व, स्नान, मेले आदि अवसरों पर व्यवस्था बनाने तथा संगीतमय भजन आदि हेतु उपयोग किया जा सके। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने प्राचीन मंदिरों के हेरिटेज कंजर्वेशन के अंतर्गत मंदिरों में लगाए गए दरवाजों की क्वालिटी पर नाराजगी जताई तथा दरवाजे बदलने के निर्देश दिए उन्होंने संबंधित को काष्ठ कला एक्सपर्ट से सलाह लेकर मंदिरों के इतिहास तथा संस्कृति अनुरूप उच्च गुणवत्ता की लकड़ी के दरवाजे लगाने के कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी  ने कार्यदाई संस्था सी एंड डीएस द्वारा भारत सरकार की सहायता से बनाए जा रहे टूरिस्ट इन्टरप्रिटेशन, लाइट एण्ड साउण्ड शो एरिया, म्यूरल वाल, टिकट काउन्टर, कन्ट्रोल रूम, आर्केड वाल, बाउण्ड्री एवं टायलेट ब्लाक, डोरमेट्री, प्रसाद मंडपम, म्यूजियम ब्लॉक इत्यादि का निरीक्षण किया जिसमें बताया गया कि 01.08.2025 को शुभारंभ कर 01.08.2026 तक कार्य पूर्ण किया जाना है जिलाधिकारी ने ससमय कार्य पूर्ण करने हेतु मैंन पॉवर व संसाधन बढ़ाने के संबंधित को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने और समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश निर्माण में लगी एजेंसी को दिए।
जिलाधिकारी ने घाटों व मंदिर परिसर की नियमित साफ सफाई के संबंधित को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ब्रह्मलाल जी मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। पूजा मंदिर के पुजारी अशोक गोस्वामी, राकेश वाजपेयी, सोनम गोस्वामी, सूरज गोस्वामी ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच पूजा कराई। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट बाह  विनोद कुमार सहित संबंधित विभाग व कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *