
आगरा, 8 मई 2026 । आज से 10 मई तक सरस्वती विद्या मंदिर नारायण बाग चौराहा झांसी मैं 12 वर्ष से कम आयु वर्ग, 14 वर्ष , 18 वर्ष से कम आयु वर्ग तथा 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में बालक बालिकाओं की एमेच्योर मल्लखम्भ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के द्वारा मल्लखम्भ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें आगरा मल्लखम्भ टीम को सागर बंसल व सूरज प्रोडक्ट लिमिटेड, राजगांगपुर, ओडिशा के द्वारा टी-शर्ट और लोअर स्पॉन्सर किए गए।
इस उपलब्धि पर जिला मल्लखम्भ एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रोमेश कुमार व उपाध्यक्ष लव तिवारी , सागर बंसल,कोषाध्यक्ष पौरुष गुप्ता एमडी जैन इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ रीनेश मित्तल तथा कीड़ा भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया । टीम इस प्रकार है- देव, शिव ,अमन, ललित आशीष, शिवम, सुजल राण , हर्षित चौहान , टीम कोच अभिषेक कुमार।


