आगरा.08.05.2026 । लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष-2026-27 की कार्ययोजना अनुमोदन सम्बन्धी बैठक विकास भवन सभागार में जनपद के जनप्रतिनिधि विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल , डा0 जीएस धर्मेश जी, डा0 धर्मपाल सिंह , छोटेलाल वर्मा तथा चौधरी बाबू लाल , जिलाधिकारी मनीष बंसल व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष-2026-27 में जनपद के जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों को प्राप्त कर ई-विश्वकर्मा 2.0 पोर्टल पर फीडिंग कराई गई है, जिसके अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों यथा- मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (नव निर्माणध् मिसिंग लिंक इण्टर कनेक्टिविटी), धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण व निर्माण, अन्तर्राज्यीय अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर पड़ने वाले मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। प्रदेश में अन्तर्राज्यीय अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर प्रवेश द्वार का निर्माण। राज्य योजना के अन्तर्गत राज्य राज मार्ग का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण, प्रमुख जिला मार्गों का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण कार्य (राज्य योजना नाबार्ड), केन्द्रीय मार्ग एवं अवसंरचना निधि के अन्तर्गत मार्गों का चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण, राज्य सड़क निधि, मार्गों का अनुरक्षण (विशेष मरम्मत नवीनीकरण), सेतु-रेल उपरिगामीध्अधोगामी सेतुओं का निर्माण (राज्य योजनाध्नाबार्ड) (लोक निर्माण विभाग), सेतु-रेल उपरिगामी सेतुओं का निर्माण, सेतु दीर्घ लघु सेतुओं का नवनिर्माण (सेतु निगम), रोड सेफ्टी इत्यादि के प्रस्ताव शामिल हैं।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-नव निर्माण कनेक्टिविटी में 150 से अधिक आबादी, 1.00 कि०मी० से अधिक लम्बाई वाले मार्गों को सम्मिलित किया गया है तथा धमार्थ मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण व निर्माण के अन्तर्गत मुख्य मार्गों से विशेष धार्मिक स्थानों व पर्यटन स्थलों-जहां प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या 05 लाख से अधिक हो, को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण एंव सुदृढीकरण व नवनिर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं। इसी क्रम में जनपद में राजस्थान व मध्य प्रदेश की अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर पड़ने वाले मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि ऐसे कार्य जो विगत वर्ष प्रस्तावित थे, लेकिन स्वीकृति नहीं हो पाई थी, उनको भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है, बैठक में जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा उपरोक्त विषय के अन्तर्गत दिए गए सड़कध्मार्ग प्रस्तावों की प्राथमिकता तय करते हुए दिनांक 12 मई 2026 तक अनुरोध किया गया, जिससे कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क मार्ग प्रस्तावों को कार्ययोजना में शामिल करते हुए शासन को प्रेषित किया जा सके।
बैठक में प्रांतीय खण्ड लो0नि0वि0 के अधिशासीय अभियंता आरएस वर्मा, जीके वार्ष्णेय सहित केन्द्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह के प्रतिनिधि दिगम्बर सिंह धाकरे, सांसद फतेहपुर सीकरी राजकुमार चाहर के प्रतिनिधि सत्येन्द्र यादव, मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय के प्रतिनिधि संजय जैन , मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती बेबी रानी मौर्य के प्रतिनिधि यशपाल राणा व विधायक बाह श्रीमती रानी पक्षालिका सिंह के प्रतिनिधि संतोष गहलोत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।


