आकाशवाणी आगरा से सेवानिवृत्त हुए कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र नारायण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आकाशवाणी आगरा के कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र नारायण सिंह दूरदर्शन और आकाशवाणी में लंबी सेवा के पश्चात आज सेवानिवृत हो गये। आल इंडिया रेडियों आगरा द्वारा उनको बाकायदा साफा पहनाकर तथा मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया। श्री नारायण ने दूरदर्शन गोरखपुर में लंबी सेवा दी है। इस दौरान उनके द्वारा कई प्रोग्राम तैयार किये गये। जिनको लखनऊ दूरदर्शन द्वारा समय-समय पर प्रसारित किया गया। इसके अलावा वे रांची, प्रयागराज में भी दूरदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी रहे। श्री बृजेंद्र ने भारत सरकार के अधीन पूर्व में चले एड्स जागरूकता से संबंधित विशेष कार्यक्रम , महाकुंभ के कुंभवाणी कार्यक्रम आदि में सहभागिता निभाई। 32 वर्ष की लंबी सेवा अवधि के दौरान देश भर में विस्तारित आकाशवाणी एवं दूरदर्शन नेटवर्क के विभिन्न केंद्रों पर वे कार्यरत रहे। विदाई समारोह में उनके परिवारी जन, सहकर्मी इष्ट मित्र, शुभेच्छुओं ने भी हिस्सा लिया।
आकाशवाणी आगरा से श्री नारायण के अलावा वरिष्ठ तकनीशियन मोहन बिहारी एवं अशोक ( एम टी एस) लंबी सेवा अवधि के उपरांत 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत हुए। आकाशवाणी परिवार की तरफ से रिटायरमेंट पार्टी आयोजित कर उन्हें मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी गयी।
विदाई समारोह में प्रशासनिक अधिकारी हेम कुमार पारशर,अभियांत्रिकी अधिकारी रविन्द्र सिंह चौहान, राजेश बाजपेई,सहायक कार्यक्रम निदेशक अनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। आकाशवाणी परिवार ने सुखद भविष्य की मंगल कामना के साथ विदाई दी।केंद्राध्यक्ष मयंक कुमार ने उनके द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

विदाई समारोह में भूतपूर्व अधिकारी/ कर्मचारी एवं वर्तमान में कार्यरत अधिकारी मृदुला गुप्ता,अशोक धवन , रविशंकर शर्मा (लेखाकार), विनय सिंह, सुन्दरम तिवारी, कमलकांत ,पं. मोहित श्रीवास्तव सितारवादक, मदन गोपाल, अजय मोहन यादव, मुकेश अग्रवाल,राजवीर चौहान,रविन्द्र चौधरी,विशाल, शिवमोहन और शरद श्रीवास्तव, वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक ओ पी सिकरवार,गोपाल सिंह ,प्रवेंद्र यादव, सतेंद्र शर्मा,मोहन बिहारी, सतीश चंद्र गर्ग,राकेश सिंह, अवधेश शर्मा,आकाश कुमार, राधेश्याम गोयल (वरिष्ठ लिपिक), देवी प्रसाद तिवारी, शिव राम, देव सिंह, गौरी आदि रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव यादव ( वरिष्ठ अभि० सहा०) ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *