
झांसी में आयोजित राज्य स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता में आज 12 वर्षीय बालक वर्ग में आगरा के देव ने पोल मलखंब में स्वर्ण पदक जीता। जबकि शिवा ने रोप मलखंब में रजत पदक जीता । आज अन्य वर्गों के मैच होंगे और फाइनल पुरस्कार वितरण एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे। देव और शिवा के पदक जीतने पर आगरा मलखंब संगठन के सचिव एवं प्रशिक्षक अभिषेक कुमार,अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ,उपाध्यक्ष रोमेश, लव तिवारी,पौरुष गुप्ता, क्रीडा भारती ब्रज प्रांत केअध्यक्ष डॉ रीनेश मित्तल, क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ , मोहित वर्मा आदि ने बधाई दी है।


