आगरा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्र में जन्मदिवस के अवसर पर बलकेश्वर गणेश चौक पर वार्ड 90 के पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने लंबी आयु की कामना करते हुए अपने वार्ड के बाल्मिकी कर्मचारियों के साथ केक काटा और सेवा का संकल्प लिया एवं सभी कर्मचारी को साफा बनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में पोला भाई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलू गौतम , वार्ड अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन अपने सभी बूथ अध्यक्षों के साथ, अमृत मखीजा , शिव मंगलगुप्ता , भोला अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आकाश वर्मा, शोभित शर्मा, संशित बंसल, प्रवीण अग्रवाल, राकेश वर्मा, मुकेश शर्मा जी, पूजा जैन राहुल , आदि सभी शेत्रवासी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


