
आगरा, 19 मई। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन आज एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम,सदर बाजार, आगरा मुख्य अतिथि मुकेश जैन अध्यक्ष , सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा किया गया । उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की सचिव एवं प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ०अलका शर्मा के अनुसार टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार से हैं- अंडर 9 बालक वर्ग का सेमी फाइनल विधान दुबे और अयान के बीच हुआ जिसमें अयान ने विधान दुबे को 3-0 से पराजित कर फाइनल मे जगह बनाई। दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला वेद पोद्दार और कियान रमानी के बीच में खेला गया जिसमें वेद पोद्दार ने कियान रमानी को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया । अंडर 9 बालिका वर्ग का सेमी फाइनल मुकाबला स्वरा और गार्गी के बीच हुआ था जिसमें स्वरा ने गार्गी को 3-0 से, ,प्रिषा ने त्रिषा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।
(अंडर 11) हॉप्स बालक वर्ग का सेमी फाइनल मुकाबला मे अधिराज ने कायरव को 3-1 से, रेयांश शर्मा ने गर्वित को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनायी। हॉप्स बालिका वर्ग (अंडर 11) सेमी फाइनल मुकाबले में किमायरा ने आरवी कोहली को 3-1 से, वेदांशी पोद्दार ने संस्कृति को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
(अंडर 13) कैडेट बालक वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबले मे गीताश आनंद ने सक्षम को 3-0 से , दूसरे सेमीफाइनल में रेयांश शर्मा ने नैतिक महेश्वरी को 3-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
केडिट बालिका (अंडर 13) सेमी फाइनल मुकाबला मे पहल गुप्ता ने आरवी कोहली 3-0 से, दूसरे सेमीफाइनल में इनाया फातिमा ने शुभी पाराशर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सब जूनियर बालिका वर्ग (अंडर-15 ) अंकिशा मिश्रा ने इनाया फातिमा को 3-1 से, पहल गुप्ता ने अवनी शर्मा को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायकों की भूमिका में विशेष तौर पर से हिमांशु अग्रवाल और विशाल कनौजिया की भूमिका रही। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडाअधिकारी संजय शर्मा, वरिष्ठ कोच जुनैद सलीम, कोच आशुतोष तिवारी, कोच साहिल कुमार,दीपक शर्मा ,विशाल सेहरा , सुदर्शन प्रभाकर, गौरव रावत, मनोज पाराशर, सौरभ पोद्दार , गर्ग ऋषि,आदि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया।


