ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकता ज़िले में ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा पश्चिम बंगाल ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से 25 से 27 अगस्त तक श्रमिक कल्याण केंद्र, बेलघारिया, के इंडोर हॉल में आयोजित हुए पूमसे राष्ट्रीय निर्णायक ताइक्वान्डो सेमिनार को आगरा,उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा, संगीता शर्मा,संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप गौर ने दक्षिण कोरिया ,वर्ल्ड ताइक्वान्डो एवं कुकिवान के 8वी डान ब्लैक बैल्ट धारक,अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर वान योंग ली से 3 दिन के 9 सत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर
सफलता पूर्वक पूर्ण कर श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण किया ।
प्रशिक्षण में विश्व स्तर पर हुए नवीन परिवर्तनों की जानकारी दी गई,सभी स्टांश एंगल के साथ,एडवांस तकनीक,फ़ंडामेंटल्स,स्पीड,एक्यूरेसी के साथ टैक इक 1 से 8 तक(इल जांग,ई जांग,सेम जांग,सा जांग,ओ जांग,यूक जांग, चिल जांग एवं पाल जांग) की बेसिक एवं एडवांस तकनीक की नवीन जानकारी दी गई साथ ही पूमसे कोरियो,पूमसे ख़िमजांग,पूमसे ताई बेक, पूमसे प्योंगवांग,पूमसे शिपजिन,पूमसे जीटे,पूमसे चोंगवॉंग एवं पूमसे हंशू को बारीकी से स्टेप्स बाई स्टेप्स एडवांस तकनीक के साथ सिखाया ।
पॉइंट सिस्टम, विभिन्न, केटेगरी, बालक एवं बालिका पूमसे पोशाक की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
मास्टर पंकज शर्मा, संगीता शर्मा,संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप गौर को दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं ।


