आगरा। उत्तराखंड में आयोजित 13 वीं ओपन नेशनल ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण और 3 रजत और 2 कांस्य पदक आपने नाम किए यह प्रतियोगिता 29 मई से 31 मई 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम हल्द्वानी उत्तराखंड में आयोजित की गई ।
डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसियेशन के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया की इन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लिया फ्रेशर वर्ग में अथर्व राज नेगम, वैष्णवी सोनी, और शिवम त्यागी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये और विराज सिंह, अक्षिता गुप्ता और ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने रजत पदक प्राप्त किये और प्रणव शर्मा और विधांश ने कांस्य पदक प्राप्त कर आगरा का नाम रोशन किया।
संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए टीम कोच शिवम गुप्ता और सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अफ़सर पर संघ के सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की।


