शिवम बास्केटबॉल अकादमी, आगरा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया शहर का गौरव, UPBL Season-1 में अकादमी के 6 खिलाड़ियों का चयन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। शिवम बास्केटबॉल अकादमी के लिए यह गर्व और खुशी का अवसर है। अकादमी के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों — हिमांशी, शेज़, दीपिका, हर्षिता, दीक्षा और मनु — का चयन UPBL (Uttar Pradesh Basketball League) Season-1 के लिए हुआ है।

इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। चयन से अकादमी के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। अकादमी परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और UPBL Season-1 में शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

शिवम बास्केटबॉल अकादमी के लिए यह उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय है। 🏀🏆

चयनित खिलाड़ी:
⭐ हिमांशी
⭐ शेज़
⭐ दीपिका
⭐ हर्षिता
⭐ दीक्षा
⭐ मनु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *