शारदा वर्ल्ड स्कूल में लैक्रोस हाई-परफॉर्मेंस कैंप का शुभारंभ

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 26 सितंबर 2026: शारदा वर्ल्ड स्कूल, आगरा में भारतीय लैक्रोस टीमों के लिए हाई-परफॉर्मेंस कोचिंग कैंप का शुभारंभ 26 सितंबर 2026 से हुआ। यह कैंप 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप आगामी एशिया पैसिफिक सिक्सेस लैक्रोस चैंपियनशिप, सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया की तैयारियों तथा लैक्रोस के ओलंपिक पाथवे के तहत खिलाड़ियों की तैयारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस कैंप में भारतीय पुरुष एवं महिला लैक्रोस टीमों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कैंप के दौरान खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, खेल की समझ, फिटनेस, रणनीतिक तैयारी और टीमवर्क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कैंप की कोचिंग टीम में टीम कोच शकील खान, नीरज बत्रा और फ्रांसिस शामिल हैं, जो खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उनके साथ लगातार प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं।

लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (LAI) के CEO श्री तौसीफ अहमद लारी के मार्गदर्शन में आयोजित यह कैंप भारतीय लैक्रोस खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कैंप के पहले दिन शारदा वर्ल्ड स्कूल के हेड ऑफ स्कूल श्री सत्यकी बनर्जी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी तैयारियों, प्रशिक्षण से जुड़ी आवश्यकताओं तथा अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखने, अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह कैंप शारदा वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों को उच्च स्तर के लैक्रोस प्रशिक्षण को करीब से देखने और एक अंतरराष्ट्रीय खेल से परिचित होने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

शारदा वर्ल्ड स्कूल भारतीय लैक्रोस टीमों, कोचिंग स्टाफ और लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ इंडिया को उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय अभियान एवं ओलंपिक पाथवे की यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *