आगरा में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 लोगों पर मुकदमा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा के उपखंड एत्मादपुर में विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह 5 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर 180चेक किए गए, जिसमें 20 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का आरोप लगा।
एत्मादपुर क्षेत्र के टाऊन -1 फीडर,कुबेरपुर क्षेत्र, रहनकला क्षेत्र के रहनखुर्द फीडर में 20 लोगों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम-2003 की धारा-135 के तहत विद्युत चोरी निरोधक थाना कमला नगर में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल एवं विभाग उच्च अधिकारी के निर्देशानुसार उप -जिलाधिकारी ताज सुरक्षा और अधिशासी अभियंता एत्मादपुर के नेतृत्व में हुई। टीम में एत्मादपुर उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार और खंडोली उपखंड अधिकारी रागेश कुमार एवं सहायक अभियंता (राजस्व) गेनूराम जी , अवर अभियंता शिव सिंह , दयासागर, शिवदयाल, संत कमार , प्रमोद कुमार, प्रभारी अवर अभियंता चंद्रपाल सिंह, गौरव विद्युतकर्मी और एत्मादपुर थाना पुलिस शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *