नगर निगम प्रशाशन के खिलाफ हाई कोर्ट में जन हित याचिका दायर करेंगे किसान नेता श्याम सिंह चाहर

Press Release उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार के इशारे पर गुजरात की टोरंटो का 432,करोड़ माफ किया तो फिर किसानों ओर गरीब जनता का बिजली का बिल ,हाउस टेक्स माफ होना चाहिए 

आगरा। किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने नगर निगम की निंदा की और जिला प्रशासन को चेतावनी दी नगर निगम ने टोरंटो का अपना कर्जा 432,करोड़ माफ किया है यह टोरंटो पावर गुजरात की कंपनी है। इसका सारा कर्जा अन्य भी माफ करने के प्रयास में है । ऐसा क्यों किसानों ओर गरीब जनता का क्यों नहीं।
किसान नेता ने यूपी सरकार से मांग की एनटीपीसी दिगनेर ने कई गांव को पूरी तरह बर्बाद कर दिया उनके गांव की खेती करने लायक नहीं बची। जमीन पर करेंट आता है एनटीपीसी ने किसानों से वायदा किया था कि प्रभावित किसानों की बिजली माफ होगी लेकिन ऐसा नहं हुआ।  दाताराम तोमर, वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र रावत ,हरेंद्र तोमर, रामप्रकाश तोमर ,वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र तोमर आदि ने किसान नेता श्याम सिंह चाहर के साथ नगर निगम प्रशासन के खिलाफ न्यायालय में जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *