रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि जयपुर मंडल में RUB (Road Under Bridge) कार्य हेतु प्री-कास्ट सेगमेंटल RCC बॉक्स लॉन्चिंग तथा कट एंड कवर पद्धति से निर्माण कार्य किया जाना है। इस कारण 10.05.2026 को कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण एवं री-शिडयूल किया गया है।
आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनें:
गाड़ी संख्या 51973 मथुरा जंक्शन – जयपुर यह ट्रेन अलवर – जयपुर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 51974 जयपुर – मथुरा जंक्शन यह ट्रेन जयपुर – अलवर के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
री-शिडयूल ट्रेन:
गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज जंक्शन यह ट्रेन 10.05.2026 को लालगढ़ से 90 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
(2)
रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर – रेवारी जं. मुख्य लाइन खंड पर RUB at LC-95 (कैरथल -परिसल) एवं LC-106 (परिसल -अलवर ) के निर्माण कार्य हेतु 10.05.2026 को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण निम्न ट्रेन शिडयूल की गई है:
गाड़ी संख्या 14726 मथुरा जंक्शन – भिवानी – यह ट्रेन 10.05.2026 को मथुरा जंक्शन से 190 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।


