आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा की सूचनानुसार नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में खेली जा रही फर्स्ट भारत कप ओपन नेशनल ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा एवं उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
उन्होंने पूमसे खिमजांग, पूमसे टाइबेक,पूमसे शिपजिन व पूमसे हंसू में अपना शानदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्य चकित किया । आगरा (उत्तर प्रदेश) के खिलाड़ी अपने-अपने अन्य मुक़ाबले जीतकर पंकज शर्मा (टीम में) संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर पूमसे के फाइनल में पहुँच चुके हैं। समाचार लिखे जाने के समय मुक़ाबले जारी थे।


