आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार पश्चिम बंगाल के कोलकाता ज़िले में ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा पश्चिम बंगाल ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से 25 से 27 अगस्त तक श्रमिक कल्याण केंद्र, बेलघारिया, के इंडोर हॉल में चल रहे पूमसे राष्ट्रीय निर्णायक ताइक्वान्डो सेमिनार के दूसरे दिन पश्चिम बंगाल की धरती पर आगरा,उत्तर प्रदेश के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा को ताइक्वान्डो में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अभी तक किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पश्चिम बंगाल ताइक्वान्डो संघ के गौतम चौधरी ने अंग वस्त्र पहनाकर एवं दक्षिण कोरिया ,वर्ल्ड ताइक्वान्डो एवं कुकिवान के 8वी डान ब्लैक बैल्ट धारक,अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर वान योंग ली द्वारा बुके भेंट कर सम्मानित किया गया ।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त सेमिनार में आगरा,उत्तर प्रदेश से इंटरनेशनल मास्टर पंकज शर्मा के अलावा संगीता शर्मा,संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप गौर प्रतिभाग कर रहे हैं ।


