जिलाधिकारी ने मंडी समिति वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.26.08.2026/आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने मंडी समिति वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित भंडारित मशीनों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहते हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी,अग्नि शमन उपकरणों की कार्यशीलता और सुरक्षा बलों की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षणोपरांत सभी के द्वारा भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी नर्सिंग सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *