

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल द्वारा राज्य मुख्यालय प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में यात्रियों की सुविधा हेतु आगरा छावनी स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा शिविरों का संचालन किया जा रहा है।
यह सेवा उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्य आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता के निर्देशन में संचालित की जा रही है।
इसके अंतर्गत आगरा छावनी स्टेशन पर निरंतर जल सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेते हुए यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शीतल पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। यात्रियों द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान विशेष सुविधा प्राप्त हो रही है।
उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, आगरा मंडल का यह प्रयास सामाजिक सेवा एवं जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्था द्वारा आगे भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य किए जाते रहेंगे ।


