राजकीय आईटीआई परिसर, फतेहाबाद रोड, सिकंदरा, आगरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 14 जुलाई को

Press Release उत्तर प्रदेश


रोजगार मेला में 1500 से अधिक अभ्यर्थियों को मिलेगा रोजगार का अवसर

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां, जिनमें एलएंडटी, एलआईसी, रिलायंस, हिताची, टाटा, डिक्सन, स्टर्लिंग टेक्नोलॉजी सहित अन्य कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का उठाएं लाभ।

आगरा. 10.07.2026/ सहायक निदेशक (सेवायोजन) चंद्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर, फतेहाबाद रोड, सिकंदरा, आगरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां, जिनमें एलएंडटी, एलआईसी, रिलायंस, हिताची, टाटा, हीरो, पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस, होंडा, ईकार्ट, होली हर्ब्स, इंफो एज, रिलैक्सो फुटवियर, वरुण बेवरेजेज, संकल्प माइक्रोफाइनेंस, डिक्सन, स्टर्लिंग टेक्नोलॉजी सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर लगभग 1500 से अधिक रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक सहित अन्य शैक्षिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते हैं।
उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय से उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *