Agra News: लोकतंत्र के प्रहरी लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Press Release

आगरा। लोकतंत्र के सच्चे रक्षक, समाजवाद और जनआंदोलनों के प्रतीक लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, फतेहाबाद रोड, आगरा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने की। इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिला अध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन थे। गरीब, शोषित और वंचित समाज के लिए उनका आजीवन संघर्ष प्रेरणास्रोत है। आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका साहसिक संघर्ष देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि वर्ष 1977 में रायबरेली से इंदिरा गांधी को पराजित कर लोकबंधु राजनारायण ने जनता की ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई पहचान दी। उनके विचार और जीवन-दर्शन आज भी न्याय, समानता और समाजवाद की राह पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए 2027 में लोककल्याणकारी सरकार के गठन का संकल्प दोहराती है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण के सपनों के भारत के निर्माण हेतु निरंतर संघर्षरत रहने का प्रण लिया।

इस अवसर पर पवन प्रजापति, संतोष पाल, कादिर कुरैशी, राजेश वर्मा, चिराग तोमर, सोमेश गुप्ता, आदिल मिर्ज़ा, मानवेन्द्र सिंह, असलम वारसी, विपिन यादव, विनोद श्रोतिया, सलमान खान, राजीव सविता, अतुल सविता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *