पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू करने के डीएम के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

 

जिलाधिकारी  मनीष बंसल  की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

आगरा.24.04.2026.आज जिलाधिकारी  मनीष बंसल  की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष जनपद में माध्यमिक शिक्षा विभाग का प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें बताया गया कि जनपद में 40 राजकीय माध्यमिक विद्यालय,109 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय,02 संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं 796वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित है। जनपद में 165 सीबीएसई एवं आईसीएससी बोर्ड के स्कूल तथा 1112 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।
वर्ष 2025-26 में नवीन राजकीय हाईस्कूल नौनी तहसील खेरागढ़, तथा राजकीय हाईस्कूल गंगरोआ को उच्चीकृत कर इंटर कॉलेज की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
बैठक में बताया गया कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत आधारभूत संरचना, बच्चों को बेहतर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने जर्जर भवनों कि जगह नवीन भवन, मरम्मत, अनुरक्षण आदि का कार्य कराया गया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न वित्तीय वर्ष में स्वीकृत बृहद निर्माण कार्य, बाउंड्रीबॉल, स्वच्छ पेयजल, प्रयोगशालाओं, अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, बालक बालिकाओं हेतु पृथक शौचालय ब्लॉक्स आदि पैरामीटर्स पर निर्माण कार्यों की समीक्षा की,25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बाउंड्रीबॉल निर्माण हेतु द्वितीय किस्त भी जारी करने के बाद भी निर्माण पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा उपस्थित प्रधानाचार्यों को भी निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए तथा आगामी बैठक में कार्यदाई संस्था को भी उपस्थित रहने को निर्देशित किया।
बैठक में बताया गया कि पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज में मिनी स्टेडियम हेतु रुपया 492 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 216 लाख की धनराशि शासन स्तर से नामित कार्यदाई संस्था यूपी सिडको को अवमुक्त की गई है ।जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम का अभी तक कार्य प्रारंभ न होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा अविलंब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण का शुभारंभ कराने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा नवीन शिक्षा संकुल भवन के निर्माण कार्य की भी स्वीकृति प्राप्ति हुयी है। इस हेतु स्वीकृत धनराशि रू0-1609.19 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में धनराशि रू0-300 लाख शासन द्वारा नामित कार्यदायी संस्था यू०पी०पी०सी०एल० आगरा को अवमुक्त की गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि विस्तृत आगणन तकनीकी स्वीकृति (टी०एस०) हेतु मुख्यालय भेजा गया है। शीघ्र ही टेण्डर की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जायेगी जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों का अविलंब कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक  चंद्रशेखर, राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *