अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान ने दिलाई शपथ, सरदार पटेल के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
आगरा, 31.10.2026। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर श्री यमुनाधर चौहान जी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अतुलनीय योगदान दिया। हम सभी को उनके आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करना चाहिए।
सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करने की शपथ ली।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


